फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tahrir given against Bhakiyu leaders for stealing Mandi fee

Roorkee News: मंडी शुल्क चोरी करने के मामले में भाकियू नेताओं के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 06 Oct 2024 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tahrir given against Bhakiyu leaders for stealing Mandi fee
I
विज्ञापन

IIमंडी शुल्क चोरी रोकने के लिए पकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक को जबरन छुड़ाने का लगा है आरोप
I
I
I
Iमंगलौर क्षेत्र में मंडी शुल्क की चोरी रोकने के लिए पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक को जबरन छुड़ाने का प्रयास करने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के दो पदाधिकारी समेत कई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
I
I
I
Iहाल ही में रुड़की में सड़क जाम करके आमजन को परेशान करने की धारा में पुलिस ने किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब मंगलौर कोतवाली में भारतीय किसान यूनियन के दो नेताओं समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से शुल्क चोरी रोकने के लिए अभियान के अंतर्गत झबरेड़ा क्षेत्र से तीन दिन पहले दो ट्रैक्टर-ट्रॉली लकड़ी से भरी हुई और एक ट्रक गुड़ से भरा हुआ पकड़ा था। उन्हें जबरदस्ती छुड़ाने के प्रयास करने का आरोप भाकियू के दो पदाधिकारी और उनके साथियों पर लगाया गया है।
विज्ञापन

I
Iमंडी समिति की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में किसान यूनियन के दोनों ही पदाधिकारी पर समिति कार्यालय में मौजूद महिला कर्मचारी व अन्य के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर में बताया गया कि घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई थी जिसके बाद मंडी समिति कार्यालय पहुंची पुलिस और भाकियू के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने दोनों ही पदाधिकारी को मंडी समिति कार्यालय से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस को दी गई तहरीर में मंगलौर के एक व्यक्ति पर भी अपने साथियों के साथ टैक्स चोरी करने वालों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में प्रभारी सचिव लवकेश कुमार, मंडी निरीक्षक राजेश सिंह के अलावा मीनू देवी, शुभम कुमार, रोहित कुमार, उदय सिंह, अनिल कुमार, अक्षय पुंडीर, नितिन कुमार, राजीव कुमार, विशाल, मेम कुमार, संजय आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर मिली है जिस पर जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed