{"_id":"5713e0f14f1c1b243410fd31","slug":"t-president-government-saved-democracy-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति शासन ने बचाया लोकतंत्र : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति शासन ने बचाया लोकतंत्र : भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता अजय भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राष्ट्रपति शासन ने प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पैसों के बल पर लोकतंत्र का गला घोटने का काम रही थी।
विज्ञापन
वह रविवार को हरिद्वार में भाजपा की ‘भ्रष्टाचार हटाओ उत्तराखंड बचाओ’ यात्रा के दौरान गंगनहर की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गंगा पूजन एवं रामपुर तिराहे पर शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित करने के बाद शुरू हुई यात्रा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में भय, भ्रष्टाचार का माहौल बन गया था। खुलेआम खनन माफिया मुख्यमंत्री के साथ सौदेबाजी कर रहे थे। मुख्यमंत्री का कार्यालय दलाली का अड्डा बन गया था। सरकार बचाने के लिए विधायकों को खरीद-फरोख्त की जा रही थी। ऐसी सरकार को हटाकर राष्ट्रपति ने लोकतंत्र बचाया है। राष्ट्रपति शासन लगने से 15 दिन में भी प्रदेश को 100 करोड़ रुपये का लाभ हो चुका है, जबकि पहले यह सारा माल माफिया चीर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केदारनाथ में आज भी लाशें दबी पड़ी हुई हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने लाशों को निकालने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
गन्ना किसानों को दो-दो साल बाद भी भुगतान नहीं मिल रहा है। किसान भुगतान के लिए गिड़गिड़ाते रहे और मुख्यमंत्री झूठे आश्वासन देते रहे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास, ज्योति प्रसाद गैरोला, जिला अध्यक्ष डा. कल्पना सैनी, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष नीलम सहगल, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंदन सिंह अठवाल, पूर्व विधायक सुरेशचंद जैन, श्यामवीर सैनी, मंडलाध्यक्ष संजय त्यागी, सुभाष वर्मा, दीपक सालार, निरुपमा गौड़, पवन तोमर, संजय अरोड़ा, सुशील त्यागी, सावित्री मंगला, अश्वनी कौशिक, सुनीता गोस्वामी व अजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
भीड़ नहीं जुटा पाई भाजपा
मुख्यमंत्री हरीश के बाद भाजपा की ओर से निकाली गई ‘भ्रष्टाचार हटाओ उत्तराखंड बचाओ’ यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी भीड़ जुटाने में पूरी तरह नाकाम रहे। जिस जगह पार्टी की ओर से सम्मेलन आयोजित किया गया था, वह करीब चार सौ कुर्सियां कार्यकर्ताओं की ओर से लगाई गई थीं, लेकिन तीन सौ कुर्सियां खाली ही पड़ी रहीं।