फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Holi 2025: Sweets were being made in dirt, notice issued to sellers Roorkee News

Roorkee: गंदगी में बन रही थीं मिठाइंयां, विक्रेताओं को नोटिस जारी..होली के मद्देनजर टीम ने किया निरीक्षण

Tue, 11 Mar 2025 10:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 10:14 AM IST
सार

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विभागीय टीम के साथ नगर में छह मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मावा बर्फी, गुझिया, गुलाब जामुन और सफेद रसगुल्ले के नमूने लिए।

विज्ञापन
Holi 2025: Sweets were being made in dirt, notice issued to sellers Roorkee News
मिठाई की दुकान - फोटो : संवाद

विस्तार

होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लक्सर में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिठाई के नमूने लिए गए। साथ ही व्यवस्थाएं सही नहीं मिलने पर दो विक्रेताओं को नोटिस भी जारी किए गए।

विज्ञापन


होली पर्व पर मिठाई और दूसरे खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका को देखते हुए सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और योगेंद्र पांडेय ने विभागीय टीम के साथ नगर में 6 मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मावा बर्फी, गुझिया, गुलाब जामुन और सफेद रसगुल्ले के नमूने लिए।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर के गोवर्धनपुर मार्ग पर मिठाई की दो दुकानों पर मिठाई बनाने वाले स्थान के निरीक्षण के दौरान यहां भारी गंदगी मिली। नालियां खुली हुई थीं और उन्हीं के पास मिठाई व नमकीन आदि बनाई जा रहीं थी। फर्श पर गंदगी के अलावा यहां प्लास्टर आदि उखड़ा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मोटापे के खिलाफ अभियान की सरकारी विभागों से शुरुआत, सीएम ने अपर मुख्य सचिव को बनाया नोडल अधिकारी

दीवारों पर भी गंदगी जमा मिली। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि मिठाई के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जिन दुकानों पर गंदगी मिली है उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। तीन दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed