फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Swami introduced Hindu philosophy to the world

स्वामी ने हिन्दू दर्शन को विश्व को परिचित कराया

Tue, 12 Jan 2021 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Swami introduced Hindu philosophy to the world
मदरहुड विवि में युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कुलप? - फोटो : ROORKEE
शहर सहित देहात क्षेत्रों में विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही छात्र छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मदरहुड विश्वविद्यालय में भारत के महान दार्शनिक एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। मंगलवार को कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा एवं निदेशक प्रशासन दीपक शर्मा ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह विश्व में अशांति का वातावरण है और हिंसा ने किसी न किसी रूप में पूरे विश्व में अपने पैर पसार लिए हैं। ऐसे समय में हम सभी को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 400 छात्रों ने भाग लिया। कुल सचिव आर कस्तूरी, सहायक कुल सचिव प्रदीप कौशिक एवं विपुल शर्मा मौजूद रहे। उधर, लंढौरा में चमन लाल महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। युवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रबंध समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, सचिव अरुण कुमार हरित, कोषाध्यक्ष अतुल हरित एवं प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय की उपस्थिति में आरंभ हुआ। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 81 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. दीपा अग्रवाल,डॉ. किरण शर्मा, डॉ. सूर्यकांत शर्मा, डॉ. नीशू कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. अपर्णा शर्मा, डॉ. विधि त्यागी, विपुल कुमार, नवीन कुमार, दिलबाग सिंह एवं मीना भारती मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय विद्यालय एक में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस दौरान प्राचार्य वीके त्यागी, उप प्राचार्या अंजू सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने तेजस्वी विचारों से भारतीय संस्कृति को विश्वभर में प्रसारित किया। उन्होंने वेदांत के हिंदू दर्शन और योग को यूरोप व अमेरिका में परिचित कराया। इस दौरान पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति के महासचिव प्रभाकर पंत, जगदीश बहुगुणा, आकाश चौधरी, नीलम सिंह, पूनम कुमारी, खिमेश चंद्र भट्ट, तनुजा अधिकारी, गार्गी अंथवाल, श्रुति अंथवाल, रश्मि, नीतू नेगी, आकांक्षा रावत, नेहा खाती, प्रीति, अनोश, आयुष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई विवेकानंद की जयंती
नारसन। राजा महेंद्र प्रताप पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य बीएल कुशवाहा ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलना चाहिए। इसके बाद एक राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय से तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों के नाम का चयन करके निबंध राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे। इस प्रतियोगिता का निर्देशन डॉ. सर्वेंद्र सिंह की ओर से किया गया। इस दौरान डॉ. शिवकुमार, डॉ.सुनील कुमार, मुकेश, डॉ. प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार त्यागी, रचना, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed