फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sugarcane committee gets Rs 12 crore development commission

गन्ना समिति को मिली 12 करोड़ की संजीवनी बूटी

Wed, 09 Oct 2019 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee gets Rs 12 crore development commission
प्रतीकात्मक तस्वीर
शासन ने गन्ना समितियों को 12 करोड़ का विकास कमीशन जारी कर दिया है। इससे गन्ना समितियों की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। विकास कमीशन न मिलने से गन्ना समितियां का खस्ताहाल थीं। वहीं, गन्ना समितियों के कर्मचारियों को वेतन के लिए धरना-प्रदर्शन करने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

किसान अपना गन्ना, गन्ना समितियों के माध्यम से शुगर मिलों को बेचते हैं। इस पर शुगर मिलें करीब दो प्रतिशत विकास कमीशन गन्ना समितियों को दिया जाता है। इस विकास कमीशन के रुपये से गन्ना समिति अपने कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्च का वहन करती है। ज्ञात हो कि सत्र 2012-13 के बाद शुगर मिलों की ओर से न के बराबर विकास कमीशन जारी किया जा रहा है। कभी-कभी नाममात्र विकास कमीशन जारी किया जाता है, जिससे गन्ना समितियों का खर्च चलना बेहद मुश्किल हो रहा है। वहीं, शुगर मिलें दावा करती हैं कि चीनी के दामों के कम होने के कारण शुगर मिल घाटे में हैं। जिस कारण शुगर मिल विकास कमीशन देने में समर्थ नहीं है। शुगर मिलों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने कार्यकाल के दौरान घोषणा की थी कि शुगर मिलों को राहत देने के लिए दो साल का विकास कमीशन प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाएगा। घोषणा के बाद विकास कमीशन शासन में अटका था। जिसके बाद अब शासन की ओर से हरिद्वार की चारों गन्ना समितियों को 12 करोड़ का विकास कमीशन जारी कर दिया गया है, जो गन्ना समितियों के लिए संजीवनी बूटी का काम करेंगे।
विज्ञापन

शासन ने विकास कमीशन का 12 करोड़ रुपये जारी कर दिया है, जो गन्ना समितियों को भेज दिया गया है।
-शैलेंद्र सिंह, सहायक गन्ना आयुक्त, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed