{"_id":"690f53097fe2f3cfa00be6b5","slug":"sugarcane-committee-and-warehouses-have-run-out-of-dye-fertilizer-since-last-three-months-roorkee-news-c-5-1-drn1027-829826-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्ना समिति और गोदामों पर तीन माह से डाई खाद खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्ना समिति और गोदामों पर तीन माह से डाई खाद खत्म
विज्ञापन
लक्सर गन्ना समिति के मुख्य गोदाम और क्षेत्र में स्थित दस अन्य गोदामों पर डाई खाद का स्टॉक तीन माह से खत्म है। गेहूं की बुआई शुरू हो चुकी है लेकिन डाई खाद न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समिति प्रबंधन जिले से डाई खाद की डिमांड भेजे जाने की बात कह रहा है।
जहां लक्सर और खानपुर क्षेत्र में गन्ना कोल्हू दीपावली के पर्व से पहले ही शुरू हो गए थे। वहीं शुक्रवार में लक्सर के शुगर मिल के पेराई सत्र का भी शुभारंभ हो गया है। अब किसानों ने खेतों में खड़ी गन्ने की (मुंडा) फसल की कटाई शुरू कर दी है ताकि गेहूं की बुआई शुरू की जा सके।
वहीं कुछ किसानों ने गेहूं की बुआई शुरू भी कर दी है लेकिन पिछले तीन माह से लक्सर के गन्ना समिति के मुख्य गोदाम और क्षेत्र के अन्य गोदामों पर डाई खाद का स्टॉक खत्म है। इसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसान कर्म सिह, कलम सिह, कालूराम, इच्छाराम, रहतू, मदन सिंह आदि का कहना है कि गेहूं और गन्ने की फसल को डाई खाद की बहुत जरूरत होती है।
विज्ञापन
गन्ना समिति के गोदाम पर गन्ना और गेहूं की बुवाई के समय की खत्म हो जाती है। किसानों की समस्या को लेकर शासन-प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। गन्ना समिति के सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि 15 हजार बोरों की डिमांड भेजी गई है। रैक आते ही डाई खाद किसानों को वितरित की जाएगी।