फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   sugar cane crop cut in police security

पुलिस बल के साथ कटवाई गन्ने की फसल

Sat, 27 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Sat, 27 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

कोटवाल से बसवाखेड़ी तक बनने वाली सड़क को लेकर तकरार बरकरार है। एक पक्ष की ओर से खेतों से सड़क बनाने का विरोध किया जा रहा है, साथ ही कोर्ट से स्टे का भी हवाला दिया जा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष जबरन सड़क बनवाने पर अड़ा है। मामले में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने पुलिस की उपस्थिति में निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने जबरन खेत में लगे गन्ने को कटवाकर मार्ग निर्माण शुरू कर दिया। इससे नाराज पीड़ित पक्ष ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के समीप आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

कोटवाल से बसवाखेड़ी मार्ग का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, आरईएस की ओर से किया जा रहा है। गांव में दो पक्षों के बीच चल रही तकरार के कारण मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इस पर आरईएस की टीम ने काम बंद कर प्रशासन को मामले से अवगत करा दिया था। बीते रोज दूसरे पक्ष ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिलकर सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई। इसके बाद क्षेत्रीय थाना प्रभारी को पुलिस बल के साथ मार्ग निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। शनिवार को मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने मार्ग के रास्ते में आ रहे खेत के गन्ने को जबरन कटवा दिया। इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस बल के समक्ष विरोध करने वालों की एक नहीं चली। ऐसे में पीड़ित ने अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के समक्ष आत्मदाह की चेतावनी दी है। उसका कहना है कि प्रशासन को पहले जमीन का उचित मुआवजा दिलाना चाहिए, इसके बाद सड़क निर्माण कराना चाहिए। उसका दावा है कि मामले में कोर्ट ने भी निर्माण पर स्टे दे रखा है, इसके बावजूद उसके साथ जबरदस्ती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed