फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students take part in NCC recruitment process

एनसीसी भर्ती प्रकिया में छात्रों ने लिया भाग

Tue, 24 Aug 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students take part in NCC recruitment process
रुड़की लाल कुर्ती स्थित एनसीसी की भर्ती प्रकिया में भाग लेते छात्र। - फोटो : ROORKEE
84 यूके बटालियन एनसीसी रुड़की के निर्देशन में एएनओ आशीष कुमार के नेतृत्व में कैंट बोर्ड स्कूल में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। आशीष कुमार ने बताया कि ए सर्टिफिकेट के लिए 22 कैडेट्स की भर्ती होनी है। इसमें से जेडी के लिए 12 और जेडब्ल्यू के दस कैडेट चुने जाएंगे। सोमवार को जेडी भर्ती के लिए 36 छात्र और जेडब्ल्यू के लिए 13 छात्राएं उपस्थित रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार और 84 यूके बटालियन एनसीसी के कर्नल राजेंद्र सिंह ने भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया। सूबेदार जय सिंह और हवलदार शैलेंद्र ने भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई। इस मौके पर रविंद्र कुमार राय, राजीव कपिल, सुभाष सिंह, अरुण कुमार, अमरीश कुमार, मेहरबान अली, परमेंद्र, कमल रावत, विशाल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed