फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students protesting with sticks and stick

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला

Mon, 17 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की।
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की। Updated Mon, 17 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
एग्जाम फीस लेने के विरोध में बीएसएम पीजी कालेज गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर स्टाफ के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें पांच छात्र-छात्राएं चोटिल हो गए। बीच-बचाव करने आया एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। इससे गुस्साए छात्रों ने कालेज में पथराव कर दिया। कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस गंगनहर कोतवाली पहुंची तो यहां भी इन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर दिया। पुलिस ने स्टाफ के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नेतृत्व में सेमेस्टर की एग्जाम फीस लिए जाने के विरोध में छात्र-छात्राएं कालेज गेट पर धरना दे रहे थे। धूप तेज होने पर एबीवीपी कार्यकर्ता छांव के लिए टेंट लगाने लग गए। आरोप है कि इसी दौरान कालेज के भीतर से कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने लाठी-डंडों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को पीटना शुरू कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ देर बाद छात्र और एबीवीपी कार्यकर्ता एकजुट हुए और उन्होंने कालेज भवन पर पथराव कर दिया। सूचना पर सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह, गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी और कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे छात्रों को मौके से खदेड़ा और कालेज में घुसकर स्टाफ के दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही हंगामा कर रहे कुछ एबीवीपी कार्यकर्ताओं को भी पकड़कर गंगनहर कोतवाली लेकर पहुंच गई। यहां भी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठी-डंडे बरसाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। करीब एक घंटे तक छात्रों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और कालेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने छात्रों से वार्ता की। उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर छात्र-छात्राएं शांत हुए।
विज्ञापन


बस का शीशा चकनाचूर, सवारी घायल
जिस समय कालेज स्टाफ और छात्रों के बीच विवाद हो रहा था उसी दौरान वहां से गुजर रही देहरादून डिपो की एक बस के सामने के शीशे पर कुछ लगा और वह चकनाचूर हो गया। इससे एक युवती को सिर पर चोटें आई हैं। चालक शेर सिंह निवासी लाल तपड़, देहरादून ने मामले में गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिसकर्मी सहित पांच छात्र-छात्राओं को आई चोट
 कालेज स्टाफ और छात्रों के बीच हो रहे विवाद के दौरान पुलिसकर्मी देवेंद्र ममगई को चोट आई है। इसके अलावा छात्रा नैना, रीता, प्रियंका, सोनम और मनीष भी घायल हुआ है। पुलिस ने सभी घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार कराया।

इसलिए किया जा रहा है प्रदर्शन
 कालेज की ओर सेमेस्टर एग्जाम फीस 1550 रुपये ली जा रही है। छात्र-छात्राएं इसका विरोध कर रहे हैं। इसके लिए छात्र-छात्राएं प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि कालेज का कहना है कि यह फीस कालेज नहीं बल्कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की ओर से ली जा रही है। सोमवार को भी इसी फीस के विरोध में छात्र-छात्राएं प्रदर्शन कर रहे थे।


प्रदर्शन जारी रखने का एलान
 एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जब सेमेस्टर एग्जाम फीस माफ नहीं की जाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आज मंगलवार को भी उनका शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कालेज गेट पर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed