{"_id":"69d265f9b270f9f01b0c1b46","slug":"students-presented-cultural-programs-at-the-annual-festival-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-153287-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Sun, 05 Apr 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
- श्रीराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में के वार्षिकोत्सव का विधायक ने किया शुभारंभ
भगवानपुर। घाड़ क्षेत्र के गांव मानक मजरा स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित वार्षिकोत्सव का रविवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ममता राकेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस दौरान छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। विधायक ममता राकेश ने कहा कि घाड़ क्षेत्र लंबे समय से उच्च शिक्षा के संसाधनों की कमी से जूझ रहा था। कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को डिग्री हासिल करने के लिए भगवानपुर या रुड़की के शिक्षण संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद होते थे। कहा कि बेटियों के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। विधायक ने कॉलेज अध्यक्ष डॉ अनुज सैनी की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र के शैक्षिक ग्राफ में सुधार आएगा और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा। इस दौरान डॉ़ देशराज पाल, रोमा सैनी, राशिद एडवोकेट, राजेश सैनी, अब्दुल अली, प्रधान समय सिंह, कर्ण सैनी राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद