{"_id":"57c5cade4f1c1bc5162cb270","slug":"student-purchased-a-car-in-13-lacs-of-rupees-by-fake-draft","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने जाली ड्राफ्ट से खरीदी 13 लाख की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने जाली ड्राफ्ट से खरीदी 13 लाख की कार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
maruti alto k10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली डिमांड ड्राफ्ट तैयार कर 12वीं के एक छात्र ने 13 लाख रुपये की एक लग्जरी कार खरीद ली। हैरानगी की बात यह है कि कंपनी ने छात्र को कार भी डिलीवर कर दी। बैंक में डीडी जाने पर कंपनी को ठगी का पता चला। कोतवाली रुड़की पुलिस और एसओजी टीम ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी छात्र के साथ जाली आरसी और जाली डिमांड ड्राफ्ट तैयार करने वाले दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रामनगर स्थित ग्रीन अवेन्यू अपार्टमेंट निवासी एवं कक्षा 12वीं का छात्र ऋतिक गोयल (पुत्र दीपक गोयल) ने देहरादून स्थित चैनल मोटर्स से ऑनलाइन स्कोडा कार बुक कराई थी। इसके लिए उसने एडवांस में पांच हजार रुपये जमा कराए गए थे। उसने यह कार चौधरी कनक चंद के नाम पर बुक कराई थी। उसके बाद उसने यश बैंक के नाम पर 11 लाख 85 हजार 800 रुपये का एक जाली डिमांड ड्राफ्ट तैयार कराया। ड्राफ्ट तैयार करने के बाद ऋतिक ने कंपनी को फोन किया। जिसके चलते 22 अगस्त को कंपनी ने गाड़ी डिलवर करा दी। बदले में ऋतिक ने ड्राफ्ट दे दिया। कार के मिलने के बाद ऋतिक ने 25 लाख 72 हजार रुपये की एक और लग्जरी कार बुक करा दी।
विज्ञापन
इसके लिए उसने डिमांड ड्राफ्ट भी तैयार करा कंपनी को भेज दिया। गाड़ी डिलवर होने ही वाली थी कि कंपनी को बैंक ने बताया कि 11.85 लाख रुपये का डीडी जाली है। इस बात की जानकारी होते ही कंपनी अधिकारियों के होश उड़ गए। कंपनी की सूचना पर एसएसपी हरिद्वार राजीव स्वरूप ने कोतवाली रुड़की और एसओजी को मामले की कमान सौंपी। मंगलवार को दिनभर पुलिस और एसओजी टीम ने छापे मारी की। जिसके चलते ठगी कर खरीदी गई लग्जरी गाड़ी बरामद कर ली गई। साथ ही आरोपी ऋतिक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ऋतिक के पास से गाड़ी की आरसी बरामद हुई। पूछताछ पर ऋतिक ने पुलिस को बताया कि जाली ड्राफ्ट उसने प्रवेज आलम (निवासी भारत नगर) और जाली आरसी देवेंद्र कुमार (निवासी गणेशपुर) से बनवाई थी। पुलिस ने इसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की संबंध में चैनल मोटर्स देहरादून के सीओ दिनेश खन्ना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ऋतिक के पिता की बेसन फैक्ट्री है और मां रामनगर में जिम सेंटर चलाती हैं।
विज्ञापन
खुलासा करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई हरपाल, एसआई देवराज शर्मा, एसओजी के शेखर मल्होत्रा, बैजपाल सिंह, नवीन चंद आदि के नाम शामिल हैं।