{"_id":"67adf6f38dba5af31f0233f4","slug":"stray-dogs-attacked-six-children-and-a-teenager-roorkee-news-c-5-1-drn1027-618262-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लावारिस कुत्तों का आतंक, छह बच्चों समेत सात लोगों पर किया हमला, उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लावारिस कुत्तों का आतंक, छह बच्चों समेत सात लोगों पर किया हमला, उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल
Fri, 14 Feb 2025 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 04:29 PM IST
सार
लावारिस कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। छह बच्चों समेत सात लोगों को कुत्तों ने घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter/@Whiteknight_IA
विस्तार
नगर पंचायत कलियर के वार्ड चार में लावारिस कुत्ते के काटने से बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों के परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। साथ ही घटना की सूचना नगरवासियों ने नगर पंचायत ईओ को दी है।
विज्ञापन
पिरान कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के हमले से लोग दहशत में हैं। नगरवासी इसरार शरीफ ने बताया कि बृहस्पतिवार को वार्ड चार में एक कुत्ते ने छह बच्चों और एक किशोरी को अपना निशाना बनाया। अरहम (4), फरहान (6), गुलनाज (16), जैनुल (4), नीमराह (3) और हाफिज निवासी वार्ड चार व जुबेर (7) निवासी वार्ड आठ को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...National Games 2025: कीर्तिमान... राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, लगाया पदकों का शतक
विज्ञापन
घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। नगरवासियों का कहना है कि लावारिस कुत्ते सड़क और गलियों में खुलेआम घूमते दिखाई देते हैं। लोगों में कुत्तों के काटने का डर रहता है। नगर पंचायत की ओर से लावारिस कुत्तों पर कोई लगाम नहीं लगाई गई हैं। ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की जाएगी। कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर भेजा जाएगा।