फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stray dogs are a menace in the city, injuring people.

Roorkee News: शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक, जख्मी हो रहे लोग

Sun, 10 May 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 10 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs are a menace in the city, injuring people.
- काटने और झपटने की घटनाओं से लोगों में दहशत, पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन

- शनिवार को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने पहुंचे 25 लोग

रुड़की। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनके काटने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक जख्मी हो रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र के रामनगर, इस्लाम नगर, मच्छी मोहल्ला, सुभाष नगर, खंजरपुर आदि क्षेत्रों में कुत्तों के हमलों से लोग घायल तक हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम टहलने निकलने वाले लोगों को हो रही है।

पिछले कुछ दिनों में कई लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। शहर में लावारिस कुत्तों के काटने और झपटने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते शनिवार को सिविल अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक करीब 25 लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। इन मरीजों में दो लोगों को पैर में काटकर घायल किया गया था। अस्पताल कर्मचारी के अनुसार, रोजाना अधिक संख्या में डॉग बाइट के मरीज पहुंच रहे हैं। कई मामलों में लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों ने कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी अभियान तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed