फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stones on two sides while standing on the road

रास्ते पर खड़ा होने पर दो पक्षों में पथराव

Fri, 20 Sep 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Stones on two sides while standing on the road
क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में रास्ते पर खड़ा होने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। पथराव में एक पक्ष के दो लोग गंभीर घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। हालांकि मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लिब्बरहेड़ी गांव में बृहस्पतिवार की देर रात एक पक्ष के कुछ युवा गांव के एक धार्मिक स्थल पर खड़े हुए थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लड़के वहां से गुजरने रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़े रहने को लेकर दोनों पक्षों के युवाओं में कहासुनी हो गई। कहासुनी केेेे बाद दोनों पक्ष आपस में गाली गलौच करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने भागकर अपने मोहल्ले में घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में युवक एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। तभी दूसरे पक्ष से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। काफी देर तक दोनों पक्ष आपस में पथराव करते रहे। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को शांत कराया। पथराव में एक पक्ष के दो लोग गंभीर घायल हो गई, जबकि कई लोग मामूली तौर पर चोटिल हुए। पुलिस और परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि गांव में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीं दोनों पक्षों के लोगों को मुचल का पाबंद कर दिया गया है। अभी दोनों पक्षों की ओर से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed