{"_id":"5d41d5c78ebc3e6d1525aff7","slug":"stealing-wheat-and-rice-from-the-shop-roorkee-news-drn3148358106","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर की दुकान से गेहूं व चावल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर की दुकान से गेहूं व चावल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। सैदाबाद गांव के राशन डीलर की दुकान से गेहूं व चावल चोरी किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राशन डीलर की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सैदाबाद गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र श्यामलाल गांव का राशन डीलर है। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 29 जुलाई को दिन में लगभग एक बजे वह अपने पशुओं को नहला रहा था। इसी बीच दो लोगों ने उसके राशन की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे गेहूं चावल के चार बोरे चोरी कर लिए। पशुओं को नहलाने के बाद वह वापस दुकान पर राशन वितरण करने के लिए पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा था। उसने आसपास ग्रामीणों से जानकारी ली तो पता चला कि गांव के ही दो युवकों द्वारा उसकी दुकान से गेहूं व चावल चोरी किए गए हैं। विनोद ने उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राशन डीलर विनोद की तहरीर पर अवनीश पुत्र विनोद व आपस पुत्र पप्पू निवासी सैदाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।