{"_id":"5e7cc8828ebc3e76d4527309","slug":"stayed-in-the-homes-followed-the-lockdown-roorkee-news-drn340266662","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन का दिखा असर, घरों में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन का दिखा असर, घरों में रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर और देहात में बृहस्पतिवार को लॉकडाउन का पूरा असर दिखाई दिया। कोरोना से बचाव के लिए पुलिस की ओर से की गई सख्ती के बाद लोग अपने घरों में ही रहे। सुबह सात से 10 बजे के बीच में भी लोग कम ही दुकानों पर दिखाई दिए। सब्जी मंडी में भी लोगों की संख्या कम थी। पुलिस ने 10 बजे के बाद पूरी तरह लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। साथ ही कई जगहों पर लाठियां भांजकर लोगों को घरों के अंदर किया।
कोरोना से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन ने लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी है। घरों से बाहर निकलने वालों को पुलिस कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे रही है। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को शहर और देहात क्षेत्र मंगलौर, लक्सर, खानपुर, सुल्तानपुर, भगवानपुर, कलियर, झबरेड़ा, नारसन और बुग्गावाला में लॉकडाउन का पूरा असर दिखाई दिया। जरूरी सामान लेने के लिए ही सुबह सात से 10 बजे के बीच लोग घरों से बाहर निकले। इस बीच दुकानों और मंडी में लोगों की संख्या कम रही। पुलिस ने दुकानों से सामान लेने के लिए पहुंचे लोगों को दूरी बनाने के लिए गोल घेरे में रहकर सामान खरीदवाया। 10 बजे के बाद पुलिस ने घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी। बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई दी और घरों में रहने की सलाह दी। कई जगहों पर पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को घरों के अंदर किया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि अगर कोई घर से बाहर निकलता है तो कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सुबह सात से 10 बजे तक ही जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग घरों से बाहर निकल सकते हैं।
------------
खाकी पेश कर रही मानवता की मिसाल
लॉकडाउन के बीच शहर से लेकर देहात तक खाकी मानवता की बड़ी मिसाल पेश कर रही है। पुलिस की ओर से गरीब लोगों को खाना, राशन और जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस क्रम में सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह की ओर से पूरी और सब्जी बनवाकर पैकेट में खाना पैक कर गरीब लोगों को दिया जा रहा है। एसपी देहात एसके सिंह, सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, यातायात निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने भी गरीब लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए। पुलिस के इस कार्य की शहर से लेकर देहात तक के लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, गंगनहर कोतवाली में तैनात एसआई विनय मोहन ने भी लोगों को अपनी तरफ से खाने-पीने का सामान वितरित किया। उन्होंने अपनी जेब खर्च से गरीब लोगों के घरों में जाकर राशन का सामान दिया। विनय मोहन के इस कार्य की पुलिस अधिकारी और आम जनता प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
---------------
30 वाहन सीज, 12 का चालान
शहर और देहात में बृहस्पतिवार को पुलिस ने 30 वाहनों को सीज किया और 12 लोगों का नियम तोड़ने पर चालान किया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि अगर लोग वाहन लेकर घर से बाहर निकलेंगे तो यह कार्रवाई की जाएगी। इसलिए लोग अपने घरों में ही रहें।
---------------
आईआईटी का छात्र अस्पताल में भर्ती
कोरोना की आशंका के चलते आईआईटी के एक छात्र को सिविल अस्प्ताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। छात्र 14 मार्च को जयपुर से रुड़की लौटा था। अब उसे खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत हुई थी। आईआईटी प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी तो टीम मौके पर पहुंची और उसे अपनी साथ अस्पताल ले आई। वहीं, बाहर से आए 17 लोगों की भी अस्पताल में जांच की गई। उनका स्वास्थ्य जांच में सही पाया गया। ये लोग उड़ीसा व महाराष्ट्र से गांव लौटे थे। इन लोगों को 14 दिन तक घर में ही रहने की सलाह दी गई है। उधर, एक युवती समेत तीन लोगों की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया और घर में ही रहने की सलाह दी गई।