{"_id":"5d8515dc8ebc3e0144721179","slug":"stay-on-arrest-of-delhi-company-owner-in-harili-liquor-case-roorkee-news-drn3203138100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीली शराब प्रकरण में दिल्ली कंपनी मालिक को गिरफ्तारी पर स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीली शराब प्रकरण में दिल्ली कंपनी मालिक को गिरफ्तारी पर स्टे
विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र में जहरीली शराब प्रकरण में नामजद दिल्ली के कंपनी मालिक को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया है। पुलिस ने अब स्टे रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। वहीं, इस मामले में वर्तमान में 16 आरोपी जेल में बंद है और पुलिस अब भी मामले की जांच कर रही है।
आठ फरवरी को हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र और यूपी के सहारनपुर क्षेत्र में जहरीली कच्ची शराब ने जमकर कहर बरपाया था। जहरीली शराब पीने से हरिद्वार और सहारनपुर जिले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि झबरेड़ा क्षेत्र के दो ग्रामीणों की आंखों की रोशनी जा चुकी है। मामले में सहारनपुर और हरिद्वार पुलिस की ओर से संयुक्त कार्रवाई में 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। साथ ही जहरीली शराब बनाने वाले केमिकल से भरे ड्रम भी बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपियों को बी वारंट पर लेकर शराब भी बरामद की थी। वर्तमान में कई आरोपी रुड़की जेल तो कई सहारनपुर की जेल में बंद हैं। प्रकरण में पुलिस ने 16 आरोपियों हरदेवा और उसके पिता सुखविंद, लाडी उर्फ गुरु साहब निवासी ग्राम पुंडेन, थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर, अर्जुन निवासी डाडली, थाना भगवानपुर, बाल्लुपुर निवासी सोनू और उसके पिता फकीरा, केमिकल सप्लाई करने वाले सचिन गुप्ता, अमृत गुप्ता, मनोज कुमार, विपिन निवासी रुड़की, बिंडुखड़क निवासी राजकुमार, बाल्लुपुर निवासी दारा समेत 16 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
इतना ही नहीं बिसरा रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि मिथाइल अल्कोहल से ग्रामीणों की मौत हुई थी। पुलिस जांच में गुप्ता बंधुओं को केमिकल बेचने वाली दिल्ली की एक कंपनी को नाम भी सामने आया था। पुलिस ने केस में दिल्ली के कंपनी मालिक अजय वर्मा का नाम भी दर्ज कर लिया था। इस बीच कोर्ट से अजय वर्मा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए गए थे। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि अजय वर्मा को गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। स्टे रद्द कराने के लिए पुलिस की ओर से हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया है। इसके बाद ही पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जल्द गुजरात जाएगी पुलिस
जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस की जांच फिलहाल रुड़की से दिल्ली तक ही चल रही है, लेकिन इस कड़ी में अहम है गुजरात का कांडला बंदरगाह। क्योंकि, केमिकल से भरे ड्रम यहीं से दिल्ली पहुंचे और फिर रुड़की। अब पुलिस को उम्मीद है कि कांडला बंदरगाह से भी इस प्रकरण में कई नए राजों से पर्दाफाश होगा। पुलिस की टीम जल्द कांडला बंदरगाह पहुंचकर जांच करेगी। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम जल्द ही गुजरात के कांडला बंदरगाह जांच को जाएगी।