फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Statues of Shiva Parvati immersed among the songs of Mars

मंगल गीतों के बीच विसर्जित की शिव पार्वती की प्रतिमाएं

Wed, 26 Aug 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Statues of Shiva Parvati immersed among the songs of Mars
रुड़की के शिवाजी कालोनी में कुमाऊं संस्कृति द्वारा आयोजित शिव पार्वती के विवाह में भाग लेते श्र? - फोटो : ROORKEE
कुमाऊं क्षेत्र का लोक पर्व गमरा तीन दिन तक चले आध्यात्मिक आयोजन के साथ बुधवार को संपन्न हो गया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषाओं से सजे कुमाऊंनी क्षेत्र के लोगों ने लोक नृत्य और मंगल गीतों से माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
विज्ञापन

देर शाम भगवान शंकर और पार्वती की प्रतिमाएं गंगनहर में विसर्जित की गई। सभी ने भगवान शंकर और मां पार्वती से लोक कल्याण तथा सुख समृद्धि की कामना की।
कुमाऊंनी संस्कृति का लोक पर्व गमरा हर वर्ष कुमाऊंनी क्षेत्र के लोगों ने उल्लास के साथ मनाया। शिवाजी नगर में महादेव पांडे के निवास पर तीन दिन से चल रहे इस आयोजन के अंतर्गत कुमाऊंनी संस्कृति के अनेक रंग देखने को मिले। महादेव पांडे के अनुसार पौराणिक मान्यता के तहत भाद्रपद मास में यह लोक पर्व काफी महत्व रखता है। इसे लोग बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दौरान महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधान पिछोड़ा तथा नथ आदि पहनकर मांगल गीत गाती हैं। कुमाऊंनी संस्कृति के विशेषज्ञ देव सिंह सामंत ने सभी लोगों को गमरा की बधाई देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम की संयोजिका नंदा एरी ने भी इस पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पंडित जय दत्त जोशी, रेखा जोशी, रोशन पांडे, हरीश पांडे, दीपक त्रिपाठी, शीला बिष्ट, भगवान सिंह, रमेश कांडपाल, गोविंद सिंह, सोनू, इंदर सिंह बिष्ट, अनिल जोशी, गोविंद, मदन मोहन जोशी, गीता पुजारा, तुलसी पांडे, बिंदु मेहता, मीना कठैत, पार्वती रावत, बसंती देवी, विजय सिंह पवार, जीवानंद बूड़ाकोटी, सतीश नेगी, गिरीश भट्ट, राजेंद्र सिंह रावत, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed