{"_id":"695130bc745349cec708dd7a","slug":"sports-mahakumbh-will-start-from-today-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-148818-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आज से शुरू होगा खेल महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आज से शुरू होगा खेल महाकुंभ
Sun, 28 Dec 2025 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 28 Dec 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम श्री जीआईसी में हुई क्रीड़ा प्रभारियों की बैठक
लक्सर। लक्सर ब्लॉक में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 29 दिसंबर यानी आज से प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज भोगपुर में आयोजित बैठक में प्रधानाचार्य लल्लन प्रसाद की अध्यक्षता में शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के क्रीड़ा प्रभारियों के साथ न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ की रूपरेखा तैयार की गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि 29 दिसंबर को 11 से 14 वर्ष और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालकों व 30 को 11 से 14 वर्ष और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में डॉ. सतीश कुमार शास्त्री, विजय नेगी, अवधेश कुमार, प्रवीण कुमार, चरण सिंह, मनोज यादव, राकेश चंद्र, सत्यांश कुमार, कुशल सिंह रौथाण, धर्मेंद्र प्रसाद व सुगंधा गौड़ मौजूद रहे।