{"_id":"6afd8c84c8b9366238002e18","slug":"special-shantidhara-was-performed-on-the-second-day-of-ashtahnika-festival-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-164282-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अष्टाह्निका पर्व के दूसरे दिन हुई विशेष शांतिधारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अष्टाह्निका पर्व के दूसरे दिन हुई विशेष शांतिधारा
Wed, 18 Nov 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
मंगलौर। श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज की ओर से आठ दिवसीय अष्टाह्निका पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के दौरान नंदीश्वर द्वीप में विराजमान भगवानों की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। साथ ही आठ दिनों में 1.25 लाख जाप करने का संकल्प लिया गया है। यह जाप समस्त समाज और विश्व कल्याण की भावना से किया जा रहा है।
बुधवार को पर्व के दूसरे दिन विशेष शांतिधारा का आयोजन किया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर श्रेयांस जैन को विशेष शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम में पंकज जैन, अनुज जैन, अजय जैन, राजेश जैन, विकास, नमन, शशांक, सारिका, रश्मि, तान्या, साक्षी और पूनम आदि मौजूद रहे। संवाद