{"_id":"578534cc4f1c1b027d13e560","slug":"son-killed-the-ex-girl-tenant-for-suspecting-the-illicit-relation-with-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से अवैध संबंध के शक पर युवती को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से अवैध संबंध के शक पर युवती को मारी थी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संध्या भाटिया हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने हत्यारोपी किशोर और उसके साथी को गंगनहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में किशोर ने बताया कि पिता और संध्या के बीच अवैध संबंध उसे पसंद नहीं थे। संध्या के चलते मां से बदसलूकी की जाती थी। मां के आंसुओं के लिए वह संध्या को जिम्मेदार मानता था। इसी वजह से उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दस जुलाई तड़के बीएसएम कालेज के समीप एक पेइंग गेस्टहाउस के गेट पर संध्या भाटिया की गोली मारकर की गई हत्या का सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने गंगनहर कोतवाली में पत्रकार वार्ता में खुलासा कर दिया है। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस निवासी संध्या भाटिया अपने परिजनों से अलग रहती थी। करीब एक साल पहले उसने चावमंडी स्थित एक पेइंग गेस्टहाउस में कमरा लिया हुआ था। उसी दौरान पेइंग गेस्टहाउस मालिक और संध्या के बीच काफी मेलजोल हो गया था, लेकिन गेस्ट हाउस मालिक की पत्नी और बेटे को यह पसंद नहीं था जिसके चलते दिसंबर में उन्होंने संध्या से कमरा खाली करवा दिया। उसके बाद संध्या बीएसएम कालेज के समीप एक अन्य पेइंग गेस्टहाउस में रहने लगी। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। इसकी भनक गेस्ट हाउस मालिक की पत्नी और बेटे को भी थी जिसके चलते अक्सर उनके घर में कलह रहती थी । इस बात को लेकर वह अपनी पत्नी से बदसलूकी करता था। इस वजह से उसका बेटा संध्या से नफरत करने लगा था। इस कलह को समाप्त करने के लिए उसने दस जुलाई तड़के पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाई और उसे गिटार के कवर में डाल दिया। उसके बाद उसने दोस्त को अपने साथ लिया। दोस्त बाइक चला रहा था। जैसे ही किशोर को संध्या बीएसएम तिराहे से दूध लेकर आती दिखाई दी वह तुरंत बाइक से उतरा। गिटार के कवर से बंदूक निकाली और आननफानन में जोड़कर फायर कर दिया, लेकिन निशाना चूक गया। यह देखकर युवती भागने लगी। जैसे ही वह पीजी में घुसने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ने लगी किशोर ने बंदूक की नाल उसकी पीठ में सटाई और गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद वह अपने साथी के साथ बाइक से भाग निकला।
विज्ञापन
सीओ स्वप्न किशोर ने बताया कि आरोपी किशोर को गंगनहर पटरी से बाइक समेत गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बंदूक भी बरामद कर ली है। साथ ही उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी किशोर ने एक नामी पब्लिक स्कूल से 10वीं पास की है। जबकि साथी 12वीं का छात्र है। वह देहरादून स्थित स्कूल में बोर्डिंग में पढ़ता है। इन दिनों वह छुट्टी में घर आया हुआ था।
विज्ञापन