फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Son-in-law attacks wife and father-in-law as they leave the court

Roorkee News: कोर्ट के बाहर निकल रहे पत्नी और ससुर पर दामाद ने किया हमला

Fri, 11 Sep 2026 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law attacks wife and father-in-law as they leave the court
तलाक के मामले में सुनवाई के बाद न्यायालय से बाहर निकल रहे पत्नी और ससुर पर दामाद ने हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों की पिटाई के दौरान उसने किसी नुकीली वस्तु से वारकर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी इंतजार निवासी ग्राम मखियाली कलां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मखियाली कलां गांव निवासी मतलूब ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी परवीन की शादी गांव के ही इंतजार के साथ हुई थी। परवीन ने एक बेटी को भी जन्म दिया। इस बीच पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते अलगाव हो गया। जिम्मेदार लोगों ने उनके बीच समझौता करा दिया था। इसके बाद परवीन अपने मायके आ गई। दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

नौ सितंबर को वह न्यायालय में सुनवाई के लिए आए थे। इस दौरान आरोपी इंतजार समझौते से मुकर गया। जब वह न्यायालय परिसर से बाहर निकले तो आरोपी ने उनके और उनकी बेटी पर हमला कर उनकी पिटाई की। उसने किसी नुकीली वस्तु से उनपर वार किए इससे वह दोनों घायल हो गए। उनके शोर मचाने और आसपास के लोगों के आने पर आरोपी उन्हें और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed