फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Solar power plant on the playing field laid the foundation o

खेल मैदान पर रख दी सौर ऊर्जा प्लांट की नींव

Wed, 18 Jan 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुडकी
अमर उजाला ब्यूरो रुडकी Updated Wed, 18 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन की व्यस्तता का फायदा उठा कर गांव के सरकारी खेल मैदान पर सौर ऊर्जा प्लांट की नींव रख दी गई। शिकायत मिलने पर एसडीएम के आदेश पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया ।
विज्ञापन


चुड़ियाला गांव में इंटर कॉलेज मार्ग पर ग्राम समाज की भूमि है। भूमि युवक मंगल दल को दी गई है। जिस पर गांव के युवा खेलते हैं, लेकिन बुधवार को युवक मंगल के इस मैदान पर एक कंपनी ने सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत गांव के युवाओं ने ग्राम प्रधान रेखा से की । बताया गया कि खेल के मैदान पर सौर ऊर्जा प्लांट के लिए खुदाई का कार्य किया जा रहा है। जिससे अगर मैदान पर सौर ऊर्जा प्लांट बन गया तो वह अभ्यास कहां करेंगे। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से किसी भी सौर ऊर्जा कंपनी को सरकारी जमीन आवंटित नहीं किया गया।
विज्ञापन


प्रधानपति योगेंद्र त्यागी एवं गांव के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो कुछ लोग प्लांट लगाने के लिए निर्माण कार्य करते पाए गए। जिस पर उन्होंने निर्माण कार्य रोकने को कहा, लेकिन वह नहीं माने तो उन्होंने ग्रामीणों संग भगवानपुर जाकर एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल से शिकायत की। जिस पर एसडीएम के आदेश पर पटवारी राजपाल जैन एवं चकबंदी पटवारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने की सूचना मिलने पर कर्मचारी भाग खड़े हुए।  कर्मचारियों ने भूमि की पैमाइश की तो सारी जमीन खेल मैदान की सरकारी जमीन मिली। टीम के लौटते ही फिर से खुदाई शुरू कर दी गई। ग्रामीणों ने फिर से शिकायत की । जिस पर दोबारा से प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच रिपोर्ट के आधार पर जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। सौर ऊर्जा प्लांट लगाने वाली कंपनी से भी दस्तावेज मांगे गए हैं कि वह किस आधार पर प्लांट लगा रही है।
अनिल सिंह गर्ब्याल, एसडीएम भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed