{"_id":"5e3863828ebc3e99ee70f86e","slug":"small-efforts-can-contribute-to-rural-development-roorkee-news-drn3349298194","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे-छोटे प्रयास ग्रामीण विकास में दे सकते हैं बड़ा योगदान: चतुर्वेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे-छोटे प्रयास ग्रामीण विकास में दे सकते हैं बड़ा योगदान: चतुर्वेदी
रुड़की आईआईटी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
आईआईटी रुड़की में उन्नत भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन रूरल डेवलपमेंट लीडरशिप पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के अनवरत शिक्षा केंद्र में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए आईआईटी निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ग्रामीण विकास में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान गुवाहाटी तथा उत्तराखंड ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान रुद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में गुवाहाटी के निदेशक प्रो. आरएम पंत ने बताया कि उन्नत भारत अभियान कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान द्वारा अधिकारियों के सहयोग से ग्रामीण विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। साथ ही उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थानों द्वारा तकनीक के इस्तेमाल से प्रतिभागी ग्राम प्रधानों व सरपंचों के समन्वय से ग्रामीण विकास को धरातल पर क्रियान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में कार्य करने के लिए प्रमुख लोगों को इस कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर प्रो. मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण विकास में योगदान के लिए इस अभियान से जुड़े हुए लोगों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा अभियान में सहायता प्रदान करने वाली सरकार की अन्य एजेंसियों व विभागों से बेहतर तालमेल की कड़ी को और अधिक सुदृढ़ करना है। इस मौके पर कार्यशाला समन्वयक प्रो. आशीष पांडेय, एनआईएच के पूर्व निदेशक प्रो. आरडी सिंह, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।