{"_id":"692603a3a74170b1ce07d8cc","slug":"slum-dweller-caught-with-hashish-roorkee-news-c-5-1-drn1027-842885-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक झुग्गी-झोपड़ी से एक व्यक्ति को 102 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रैबर अली उर्फ चांद बाबा निवासी अब्दाल शाह रोड झुग्गी झोपड़ी कलियर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
पिरान कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान टीम के साथ सोमवार रात को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच अब्दाल शाह रोड पर सरकारी ट्यूबवेल के पास झुग्गी-झोपड़ियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर एक झोपड़ी से बाहर भागने की कोशिश करने लगा। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 103 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह चरस पीता है और थोड़े मुनाफे के लिए इसकी बिक्री भी करता है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई बार एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।