फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sleeping husband wife came to the police station throat

सो रही पत्नी का गला रेत कोतवाली पहुंचा पति

Thu, 04 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 04 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन

मंगलौर (रुड़की)। अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर दी। गहरी नींद में सो रही पत्नी का गला रेतने के बाद आरोपी खुद मंगलौर कोतवाली पहुंचा और अपने जुर्म का इकबाल कर हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने घर पहुंचकर खून से लथपथ शव बरामद कर लिया है। मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने दामाद समेत ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

मंगलौर के आसफनगर गांव का अर्जुन पुत्र सतपाल रुड़की में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। 11 माह पहले उसकी मानूबास गांव में नंदीराम की बेटी सरिता से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन तक नव दंपति में सब कुछ ठीकठाक रहा। फिर अचानक दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। मनमुटाव में कई बार सरिता अपने मायके गई। बताया जा रहा है कि सरिता के बार-बार मायके जाने पर अर्जुन को अवैध संबंध का शक हुआ। तीन दिन पहले अर्जुन उसे मायके से घर लाया था। बताया जा रहा है कि वह फिर मायके जाने की जिद्द करने लगी। इस बात पर दोनों के बीच मंगलवार रात झगड़ा हो गया। बुधवार तड़के चार बजे अर्जुन ने सब्जी काटने वाले चाकू से सरिता का गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा और पुलिस को अपनी करतूत से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जिम्मीवाल पुलिस टीम के साथ उसके घर पहुंचे तो बेड पर सरिता का खून से लथपथ शव पड़ा देख सबके रौंगटे खड़े हो गए। आसपास के ग्रामीणों को भी पुलिस के आने के बाद हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के बाद मायके वालों को सूचना दी। दोपहर के समय सरिता के पिता नंदीराम की तहरीर पर आरोपी पति अर्जुन, ससुर सतपाल, जेठ पोपलर व जेठानी छोटी के खिलाफ दहेज में पांच लाख रुपये व कार न मिलने पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जिम्मीवाल ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed