फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six medical operators fled after closing the shutters, the department put its locks

Roorkee News: शटर बंद कर भागे छह मेडिकल संचालक, विभाग ने जड़े अपने ताले

Fri, 26 Dec 2025 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Six medical operators fled after closing the shutters, the department put its locks
लक्सर और सुल्तानपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर छापे के दौरान कार्रवाई के डर से छह मेडिकल स्टोर संचालक भाग खड़े हुए। टीम ने इन सभी स्टोरों पर अपना ताला जड़कर सील लगा दी। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर पर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिलीं। इन पर दवाओं की खरीद और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक मेघा ने बताया कि लक्सर क्षेत्र में कुछ मेडिकल स्टोर पर दवाओं की खरीद और बिक्री में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। शिकायत पर शुक्रवार को लक्सर और सुल्तानपुर में संचालित हो रहे 12 मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छह मेडिकल स्टोरों पर संचालक ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन




ऐसे में मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित या एक्सापायरी दवाएं होने की आशंका है। इसके मद्देनजर इन सभी स्टोरों पर टीम ने अपना ताला लगा दिया। बाद में ताले खुलवाकर जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर दवाओं की खरीद और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक मेघा ने बताया कि संबंधित मेडिकल स्टोर में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं रखीं गईं थीं। इससे मरीजों को नुकसान का खतरा है। ऐसे में मेडिकल स्टोर पर खरीद और बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed