फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   SIT investigation of tenders in UPCL, UJVNL, Pitkul - Gururani

यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में टेंडरों की हो एसआईटी जांच- गुरुरानी

Sun, 22 Sep 2019 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
SIT investigation of tenders in UPCL, UJVNL, Pitkul - Gururani
रुड़की रामनगर स्थित बिजली घर के सभागार में आयोजित उर्जा ऑफिसर्स सुपरवाइजर्स एवं स्टाफ एसोसिएशन - फोटो : ROORKEE
ऊर्जा ऑफिसर्स सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन की क्षेत्रीय कमेटी (गढ़वाल क्षेत्र) पिटकुल की ओर से रामनगर स्थित बिजली घर में आयोजित बैठक में वेतन विसंगति दूर करने, समयबद्ध वेतनमान को यथावत रखने और सातवें वेतनमान का भुगतान करने की मांग उठाई गई। वहीं, एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष डीसी गुरुरानी ने यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल में महंगी दरों से सामान खरीदने के आरोप लगाते हुए टेंडरों की एसआईटी जांच कराने की मांग की। बैठक में अवनीश कुमार को केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में डीसी गुरुरानी ने आरोप लगाया कि एक ओर तो प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस का ढिंढोरा पीट रही है तो वहीं तीनों निगमों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिजली की केबल, मीटर और ट्रांसफार्मर खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है। 100 केवी के ट्रांसफार्मर की बाजार में कीमत एक लाख 39 हजार रुपये है जबकि दीनदयाल योजना के तहत इसे एक लाख 72 हजार रुपये में खरीदा गया। करीब 2200 रुपये के सीमेंट के पोल को 3200 रुपये में खरीदा गया। यूजेवीएनएल की ओर से उत्तरकाशी में छह करोड़ की लागत से एक दीवार बनाई गई थी, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण यह ढह गई।
विज्ञापन

पौड़ी जिले में चीला विद्युत उत्पादन गृह में यूजेवीएनएल की एक मशीन एक साल से खराब है। इसे चार कंपनियां भी ठीक नहीं कर पाईं तो हरिद्वार से भेल के इंजीनियरों को बुलाना पड़ा। विकासनगर में 16 करोड़ का सोलर प्लांट लगाया गया। आरोप है कि इसमें ठेकेदार को विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अधिक भुगतान कराया गया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगमों भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। सोमवार को वे यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल के प्रबंध निदेशकों ज्ञापन देंगे। इसके बाद तीनों निगमों में भ्रष्टाचार की एसआईटी जांच के लिए सचिव और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग में कर्मचारियों का टोटा
डीसी गुरुरानी ने कहा कि तीनों निगम में कर्मचारियों का टोटा है। 20 हजार कर्मचारियों के बदले का छह हजार कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है। एक कर्मचारी तीन का का काम कर रहा है। इसके बाद भी 24 घंटे आपूर्ति सुचारु की जा रही है। निचले लेबल के कर्मचारी परेशान हैं।
जेई को बहाल करने की मांग
डीसी गुरुरानी ने कहा कि रुड़की के अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर त्रिपाठी ने एक अवर अभियंता को जरा सी गलती करने पर एक माह पूर्व निलंबित कर एसई कार्यालय से अटैच कर दिया था। यदि एक माह के अंदर संबंधित अवर अभियंता संदीप को बहाल नहीं किया गया तो एसोसिएशन रुड़की के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ आंदोलन करेगी।

ये रहे मौजूद
अवर अभियंता रमन कुमार, गौरव शर्मा, एसोसिएशन के केंद्रीय महामंत्री आशाराम रतूड़ी, राजकुमार सिंह, महिपाल, योगेश सैनी, डीसी गोयल, धर्मेंद्र, प्रदीप सक्सेना, मांगेराम, मुकेश कुमार, वाहिद हसन, राजू महतो, अश्वनी कुमार, एसएस नेगी, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण बंसल, विनय कुमार, सुनील कुमार, विपिन त्यागी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed