फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Signals not 'green' on DIG traffic orders

डीआईजी ट्रैफिक के आदेश पर ‘ग्रीन’ नहीं हुए सिग्नल

Fri, 09 Apr 2021 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Signals not 'green' on DIG traffic orders
रुड़की में बंद पड़ी ट्रैफिक लाइटें। - फोटो : ROORKEE
डीआईजी ट्रैफिक केवल खुराना निर्देश के छह माह बाद भी रुड़की की खराब पड़ीं ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को दुरुस्त नहीं किया गया है। कुंभ के दौरान इन लाइटों को ठीक नहीं कराने से करोड़ों की लागत से लगाई गईं लाइटें केवल शोपीस साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

करीब चार साल पूर्व नगर निगम ने एक करोड़ की लागत से शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगवाई थीं। दो साल पहले एडीबी की ओर से पेयजल लाइनों की खुदाई के चलते ट्रैफिक लाइटों की भूमिगत तारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद नगर निगम ने किसी तरह ठीक कराया, लेकिन इनके संचालन करने की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन को हस्तांरित कर दी। हालांकि इसके बाद नगर निगम और पुलिस-प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालता रहा। करीब छह माह पूर्व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नवीन गुलाटी, रामगोपाल कंसल, राम गुप्ता आदि ने डीजीपी अशोक कुमार और डीआईजी ट्रैफिक केवल खुराना से मुलाकात कर ट्रैफिक लाइटों की समस्या की जानकारी दी। इसके बाद डीआईजी ट्रैफिक ने एसएसपी हरिद्वार को निर्देश जारी किए। एसएसपी के आदेश पर करीब दो सप्ताह पूर्व पुलिस और यातायात महकमा हरकत में आया और नगर निगम अधिकारियों के साथ लाइटों का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर निगम ने पुलिस-प्रशासन को लाइटों का हस्तांतरण कर दिया। पुलिस को इन लाइटों को सुुचारु कराना है, लेकिन चार साल बाद भी नतीजा वही ढाक के तीन पात है।
विज्ञापन

जल्द जलेंगे डबल आर्म पोल लाइटें
नगर निगम की ओर से मुख्यमंत्री घोषणा के तहत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गणेशपुर पुल से रामपुर चुंगी तक डबल आर्म पोल लाइटें लगाई हैं। करीब एक करोड़ की लागत से स्थापित की गई लाइटों को सुचारु करने के लिए ऊर्जा निगम से कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि ऊर्जा निगम ने कनेक्शन के एवज में शुल्क की डिमांड भेजी है। जल्द ही शुल्क जमा करा दिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर लाइटें सुचारु कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगर निगम की ओर से ट्रैफिक लाइटें हैंडओवर कर दी गई हैं। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता भी हुई है। नगर निगम ने अभी इन लाइटों के बिजली का बिल बकाया जमा नहीं किया है। बिल जमा करने के बाद लाइटों को सुचारू करा दिया जाएगा।
-प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed