{"_id":"6249b0d491d8fc47431f9b17","slug":"shubham-of-roorkee-played-a-big-role-in-bollywood-roorkee-news-drn4080657135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की के शुभम का बॉलीवुड में बजा डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की के शुभम का बॉलीवुड में बजा डंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के शुभम चौधरी के गानों का बॉलीवुड में डंका बज रहा है। म्यूजिक डायरेक्टर मनन भारद्वाज ने रुड़की पहुंचकर शुभम चौधरी को एक एलबम में काम करने का ऑफर दिया है। जल्द ही एलबम की शूटिंग शुरू की जाएगी।
रुड़की के गणेशपुर निवासी शुभम चौधरी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। शुभम के पिता अशोक कुमार गन्ना समिति में सचिव हैं। वर्तमान में उनकी डोईवाला में तैनाती है। पढ़ाई के साथ उन्हें गाना गाने का भी शौक है। इसी शौक के कारण वह बॉलीवुड में भी मशहूर हो चुके हैं। शुभम के कई गाने चैनलों पर प्रसारित हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक प्रसिद्धि उन्हें मिले हो तुम गाने से मिली है। शुभम चौधरी ने बताया कि गायिका नेहा कक्कड़ ने जब यह गाना गाया था, उसके एक सप्ताह बाद ही उन्होंने भी यह गाना गाया। इसे लोगों ने बहुत पंसद किया। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर मनन भारद्वाज शनिवार को उनके घर पहुंचे और एक म्यूजिक एलबम के लिए उन्हें आफर किया। शुभम ने बताया कि वर्ष 2016 में म्यूजिक डायरेक्टर ने एक गीत के लिए उन्हें ऑफर दिया था। वहीं, शुभम चौधरी को एसके द रैपर नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा वह मिले हो तुम हमको, संगीत अमर कर दो, मेरा मुल्क मेरा देश जैसे कई हिट गाने रिमिक्स में दे चुके हैं। शुभम को एलबम का ऑफर मिलने से परिवार में खुशी है।