{"_id":"5e7b7def8ebc3e78ac7e9828","slug":"shopkeeper-s-hand-broken-due-to-police-beating-roorkee-news-drn340208159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई से दुकानदार का हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पिटाई से दुकानदार का हाथ टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान एक दुकानदार ने पुलिस पर मारपीट कर उसका हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत की है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है।
कोरोना के चलते पुलिस लोगों पर सख्ती से पेश आ रही है। पुलिस की ऐसी सख्ती से लोगों में रोष भी पनप रहा है। बुधवार की सुबह एक ऐसा ही मामला आया। सैनिक कॉलोनी में अनिल जैन की परचून की दुकान है। आसपास के लोग सामान लेने पहुंचे तो उन्होंने दुकान खोल दी और सामान देने लगे। इस बीच पुलिस को किसी ने सूचना दी कि दुुकान के बाहर भारी भीड़ लग रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान के बाहर खड़े लोगों को हटाया। इस बीच पुलिस ने दुकान के बाहर लोगों को लाठियां भांजकर भगाया। आरोप है कि पुलिस ने दुकानदार की भी पिटाई कर दी। पिटाई से दुकानदार के एक हाथ में फ्रेक्चर हो गया। ऐेसे में परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों को दुकानदार का ऑपरेशन करना पड़ा। पीड़ित ने पुलिस की इस सख्ती की अधिकारियों से भी शिकायत की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आगे से ऐसा नहीं होगा, लेकिन लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। उधर, एसपी देहात एसके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो वह जानकारी लेंगे और ऐसा बर्ताव न करने के निर्देश दिए जाएंगे। लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। कुछ लोग नियम तोड़ रहे हैं। इस वजह से पुलिस से सख्ती हो जाती है।