फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shop caught fire, goods worth lakhs burnt

दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Tue, 22 Feb 2022 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
Shop caught fire, goods worth lakhs burnt
रुड़की रामनगर स्थित एक दुकान में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : ROORKEE
रामनगर स्थित नई कचहरी के पास स्थित एक इनवर्टर के गोदाम में संदिग्ध हालात में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

रामनगर स्थित गुरुद्वारा वाली गली में अशोक कुमार जैन का आवास है। उन्होंने एक इनवर्टर की एजेंसी ली हुई है। उन्होंने एजेंसी के इनवर्टर का सामान अपने आवास के नीचे बने गोदाम में रखा हुआ है। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए हुए थे। इसी बीच आसपास के लोगों ने उनके गोदाम से धुआं उठते देखा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। साथ ही आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान गोदाम के ऊपर बने आवास के लोग पहले ही बाहर आ गए थे लेकिन लोगों में आग लगने की दहशत बनी रही। किसी तरह दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी पीड़ित अशोक कुमार जैन का कहना है कि गोदाम में लाखों रुपये का सामान रखा था जो जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed