फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shaurya selected in international shooting competition

शौर्य का अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में चयन

Sun, 27 Mar 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shaurya selected in international shooting competition
शहर के शौर्य सैनी का अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में चयन होने पर परिवार और क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। शौर्य आगामी एक से 15 मई तक ब्राजील में होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इससे पहले उन्होंने सीएम को पत्र भेजकर प्रतियोगिता के लिए राइफल दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र के प्रतिनिधियों से भी मदद मांगी है।
विज्ञापन

रविवार को रामनगर चौक स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर शौर्य सैनी के पिता शीलचंद सैनी ने कहा कि उनके बेटे के चयन से शहर और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। शौर्य ने कुछ साल पहले ही शूटिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। अब तक वह तीन बार नेशनल खेलकर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2021 में राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण जीता था। अब एक से 15 मई तक ब्राजील में होने वाली अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में शौर्य भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए 28 मार्च से दिल्ली में ट्रेनिंग कैंप शुरू हो रहा है। बताया कि यह प्रतियोगिता डेफ ओलंपिक है। यानी जो लोग ठीक से सुन नहीं पाते हैं, उनके लिए होती है।
विज्ञापन

शौर्य के पिता ने बताया कि उन्होंने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर बेटे के लिए राइफल की मांग की है क्योंकि उनके बेटे के पास चार साल पुरानी राइफल है। इसे समय-समय पर अपडेट करनी पड़ती है ताकि बेहतर परिणाम आ सके। उन्होंने कहा कि इसे अपडेट करने या नई राइफल लेने की उनकी क्षमता नहीं है। इसलिए उन्होंने सीएम और अन्य जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि शौर्य को राइफल दिलाई जाए। इस अवसर पर समाज के लोगों ने शौर्य सैनी को बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी पार्थ चौधरी, एडवोकेट अनित चौधरी, शिखर भारद्वाज, प्रखर भारद्वाज, मनोज शर्मा, सुभाष सैनी, राजकुमार सैनी, मुकेश सैनी, अनित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed