{"_id":"62dabb7412c42734b70b6a75","slug":"seven-kilometer-long-jam-took-place-the-system-was-disrupted-roorkee-news-drn4179144103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात किलो मीटर लगा लंबा जाम, व्यवस्था हुई धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात किलो मीटर लगा लंबा जाम, व्यवस्था हुई धड़ाम
विज्ञापन
रुड़की-लक्सर मार्ग पर हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों के बड़े वाहनों का रेला उमड़ पड़ा। इससे करीब सात किलो मीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण पुलिस की ओर से की गई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। जाम लगता देख पुलिस का भारी अमला मार्ग पर उतरा और वाहनों को व्यवस्थित कराया। करीब दो घंटे बाद हालात सामान्य हो पाए।
कांवड़ यात्रा में पुलिस की ओर से दिल्ली, हरियाणा और यूपी समेत अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को नगला इमरती के पास से लंढौरा होते हुए लक्सर से हरिद्वार भेजा जा रहा है। हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तों को बाईपास से भेजा जा रहा है। ऐसे में रुड़की-लक्सर मार्ग पर वाहनों का अधिक दबाव हो गया है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों के ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीसीएम और टेंपो का सैलाब रुड़की-लक्सर बाईपास पर उमड़ पड़ा। इस बीच रास्ते में पड़ने वाले बहादरपुर रेलवे फाटक पर ट्रेनों के आवागमन से रेलवे फाटक बंद हो गया। इससे मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
देखते ही देखते बहादरपुर फाटक से लेकर डोसनी रेलवे फ्लाईओवर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। लक्सर जाने वाले वाहनों की मार्ग पर तीन-तीन लेन बन गई जिससे जाम लग गया। ऐसे में मार्ग से गुजरने वाले स्थानीय लोग भी जाम में फंस गए। लंबा जाम लगता देख पुलिस का भारी अमला उतर गया। एक सीओ, एक इंस्पेक्टर, एसएसआई समेत दस दरोगा और 50 से अधिक सिपाही जाम खुलवाने में जुट गए। रेलवे फाटक खुलने के बाद पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित कराया। इससे करीब दो घंटे बाद 11.30 बजे मार्ग पर हालात सामान्य हो पाए।
विज्ञापन
फाटक पर तैनात किए पुलिसकर्मी
बहादरपुर रेलवे फाटक पर हर दस मिनट बाद कोई न कोई ट्रेन या मालगाड़ी गुजरती है। ऐसे में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे फाटक पर कोई हादसा न हो इसे लेकर दस से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। फाटक खुलने और बंद होने के दौरान कोई वाहन लाइन में न फंसे इसका ध्यान रखा जा रहा है।