फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Server down of toll plaza, uproar of drivers

टोल प्लॉजा का सर्वर डाउन, वाहन चालकों का हंगामा

Wed, 01 Jun 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Server down of toll plaza, uproar of drivers
भवानपुर टोल प्लाजा पर सवऱर खराब होने के करण लगी वाहनों की कतार। - फोटो : ROORKEE
टोल प्लॉजा का सर्वर डाउन होने से नकद शुल्क की मांग पर वाहन चालकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान वाहन चालकों और कर्मचारियों में नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह वाहन चालकों को शांत किया। साथ ही नकद शुल्क देने के बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइन लग गई। वहीं, करीब तीन घंटे बाद सर्वर चालू होने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब दस बजे कस्बे के पास बने टोल प्लाजा का सर्वर डाउन हो गया। सर्वर डाउन होने से कर्मचारियों ने दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया। साथ ही सर्वर डाउन होने से फास्ट टैग न चलने की बात कही और नकद शुल्क की मांग की। इस पर वाहन चालक भड़क गए और नकद शुल्क देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर टोल प्लाजा कर्मचारियों और वाहन चालकों में नोकझोंक हो गई। नकद शुल्क को लेकर सभी छोटे-बड़े वाहन चालकों ने इनकार करते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। साथ ही वाहन चालकों से नकद शुल्क देने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस की अपील के बाद वाहन चालक नकद शुल्क देने के लिए राजी हो गए। इसके बाद नकद शुल्क लेकर टोल प्लाजा से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। वहीं, सर्वर डाउन होने के कारण धीमी गति से टोल प्लाजा से वाहन गुजरने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब 12 बजे सर्वर चालू हुआ तो वाहन चालकों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। उधर, टोल प्लाजा के मैनेजर अमित चौधरी ने बताया कि सर्वर डाउन होने से परेशानी हो गई थी। तीन घंटे बाद सर्वर चालू होने के बाद स्थिति सही हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को भेजकर मामला शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed