{"_id":"689794cab2fef2c4830e66d8","slug":"sensation-after-the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-a-field-filled-with-water-roorkee-news-c-5-1-drn1027-759850-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पानी से भरे खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पानी से भरे खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
नगर के बसेड़ी मार्ग पर स्थित पानी से भरे खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान दिलशाद (35) निवासी ग्राम बसेड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार सुबह लक्सर में बस अड्डे के समीप बसेड़ी मार्ग पर स्थित खेत में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। यहां खेत में जमा पानी में एक युवक का शव उतराता दिखा। पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
स्थानीय व्यक्तियों की मदद से मृतक की पहचान दिलशाद (35 वर्ष) निवासी ग्राम बसेड़ी, कोतवाली लक्सर के रूप में हुई। पुलिस के जानकारी देने पर उसके परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन ने बताया कि वह शुक्रवार रात को घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। वह उसकी तलाश कर रहे थे। पानी में डूबने से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण पता लग सकेगा। मामले में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
दो दिन पहले पानी में डूबने से बालक की मौत
लक्सर। लगातार हो रही बारिश के कारण इन दिनों जगह - जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दो दिन पूर्व नगर से सटे नरोजपुर गांव में एक आठ वर्षीय बालक की पानी में डूबकर मौत हो गई थी। अब शनिवार को युवक दिलशाद का शव पानी से भरे खेत से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया पानी में गिरने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।