फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Senior sugarcane development inspector removed on charges of corruption

Roorkee News: भ्रष्टाचार के आरोप में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हटाए गए

Fri, 04 Aug 2023 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Senior sugarcane development inspector removed on charges of corruption
गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष ने बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाकर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए उन्हें यहां से रिलीव कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी है और उनके खिलाफ पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




इस बार गन्ना विकास परिषद का चेयरमैन चौधरी राजेंद्र सिंह को बनाया गया था। शुक्रवार को परिषद के चेयरमैन चौधरी राजेंद्र सिंह ने बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाई। उनका कहना था कि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दिग्विजय सिंह सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। वो परिषद की गाड़ी को अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रयोग कर रहे हैं। वह रोजाना गाड़ी से देर से कार्यालय आते हैं और जल्दी चले जाते हैं।
विज्ञापन


प्रबंध कमेटी के डायरेक्टरों का कहना था कि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा डायरेक्टरों का भी मान-सम्मान नहीं किया जाता है। आरोप था कि उनके द्वारा रकम के चेक बिना परिषद चेयरमैन को विश्वास में लिए पास किए जा रहे हैं और जमकर कमीशन खोरी की जा रही है। इसके चलते सर्वसम्मति से सभी बोर्ड ने उन्हें लक्सर गन्ना विकास परिषद से रिलीव कर दिया। इस मौके पर गन्ना विकास समिति के चेयरमैन चौधरी जितेंद्र सिंह नागर, अतुल गुप्ता, अनूप सिंह, सोनू चौधरी, गुड्डू चौधरी, देवव्रत, सादिक खान, उदयवीर सिंह, वचन सिंह, विक्रम, अफजाल, विशाल, सुमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों का ये है कहना



लक्सर गन्ना विकास परिषद में चेयरमैन के नेतृत्व में बोर्ड की बैठक द्वारा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को रिलीव करने का मामला उनकी जानकारी में आया है। मामले की बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।


-शैलेंद्र सिंह नेगी, सहायक गन्ना आयुक्त हरिद्वार



गन्ना विकास परिषद की गाड़ी को सरकारी कार्यों के अलावा कभी अपने कार्यों के लिए इस्तेमाल नहीं किया। वे मोटरसाइकिल से चलने वाले आदमी हैं। किसान अन्नदाता हैं उनका सम्मान करते हैं। बाकी सब जांच का विषय है। उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

-दिग्विजय सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गन्ना विकास परिषद लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed