फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Senior citizens are the invaluable fund of the society'

फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से प्रधान ने निकाली रकम

Thu, 18 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
'Senior citizens are the invaluable fund of the society'
मिर्जापुर सादात ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए। ग्रामीणों की शिकायत पर डीपीआरओ ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। डीपीआरओ के आदेश पर अब पंचायत सचिव ने निवर्तमान प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खानपुर विकासखंड क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव निवासी ओमवीर सिंह पिछली योजना में ग्राम प्रधान रहे हैं। पिछले दिनों धर्मूपुर के राजेंद्र और लालचंदवाला के बीर सिंह ने जिला प्रशासन को शिकायत भेजकर बताया था कि निवर्तमान प्रधान और सचिव ने वर्ष 2020 में स्वजल विभाग की योजना के तहत उनसे लेबर का काम कराने के साथ ही निर्माण सामग्री खरीदी थी, लेकिन वे इसका भुगतान नहीं कर रहे हैं। मामले में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने जांच शुरू की। इसमें पता चला कि जिस मद की शिकायत हुई है, उसके 3.46 लाख रुपये प्रधान और पंचायत सचिव के हस्ताक्षर से बैंक से निकाले गए हैं।
विज्ञापन

इनमें चार और 29 जनवरी 2021 को 50-50 हजार, 26 मार्च को 1.44 लाख और 1.02 लाख रुपये आहरित हुए हैं। डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा। सचिव ने जवाब में बैंक अपने फर्जी हस्ताक्षर होने की बात कही जबकि प्रधान ने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में भी प्रधान को कई नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अब डीपीआरओ ने इसे गबन मानते हुए प्रधान के खिलाफ मुकदमा कराने के आदेश सचिव को दिए हैं। खानपुर एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नीरज कुमार की तहरीर पर निवर्तमान प्रधान ओमबीर के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed