फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Seal on proposals of 19 crores

बोर्ड बैठक में 19 करोड़ 40 लाख के प्रस्ताव पारित

Mon, 04 Apr 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Seal on proposals of 19 crores
कलियर नगर पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में मौजूद विधायक फुरकान अहमद, पंचायत अध्यक्ष व स - फोटो : ROORKEE
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में 19 करोड़ 50 हजार रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सखावत अली, विधायक हाजी फुरकान अहमद और सभासदों ने हिस्सा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जलनिकासी, सफाई व्यवस्था, पानी, सड़क, सड़कों से अतिक्रमण हटाने समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का मामला उठाया। वार्ड चार की सभासद आसमां परवीन ने वार्ड में एक कंपनी की ओर से अवैध रूप से होर्डिंग लगाकर अवैध वसूली करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स को हटाए जाने की बात कही। वार्ड नौ की सभासद हसरती ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी किसान हैं उन्हें खाद और खेतों का सामान लेने के लिए अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पंचायत में कृषि विभाग के सहयोग से खाद और कृषि संबंधी दुकान खोले जाने का प्रस्ताव रखा। अधिशासी अधिकारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि बोर्ड बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए 19 करोड़ 50 हजार का वार्षिक बजट पेश किया गया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभासदों के सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया है। किसानों के लिए खाद और कृषि संबंधी दुकान खोले जाने के लिए सहकारी निबंधन और कृषि विभाग को पत्र भेजा जाएगा। होर्डिंग लगाने के लिए निविदा जारी की जाएगी। बैठक में सभासद रुकय्या, नाजिम त्यागी, दानिश सिद्दीकी, सबनम साबरी, गुलफाम, गुलशाद सिद्दीकी, मोहसिन भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रस्ताव हुए पास
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, नाला निर्माण संबंधी कार्य, पथ प्रकाश, श्मशान और कब्रिस्तान की चाहरदीवारी, सभी वार्डों में हैंडपंप और नाली पर लगेंगे चैंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed