फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   SDM expressed displeasure over not reaching the officers

विभागीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर एसडीएम ने जताई कड़ी नाराजगी

Tue, 16 Nov 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
SDM expressed displeasure over not reaching the officers
लक्सर में तहसील दिवस पर लोगों की समस्या सुनते एसडीएम वैभव गुप्ता। - फोटो : ROORKEE
लक्सर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में मात्र 20 शिकायतें आईं। इनमें तीन शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया। इस दौरान आबकारी विभाग, जल निगम, पुलिस, ऊर्जा निगम, पूर्ति विभाग, पशु चिकित्सा विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। एसडीएम ने कहा कि अनुपस्थित रहे अधिकारियों के बाबत कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

लक्सर में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतें सुनीं। शिविर में कुल 20 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर शेष को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने सबसे पहले पिछले तहसील दिवस पर आई शिकायतों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इसके बाद फरियादियों की समस्या व शिकायतें सुनी गईं। मोहम्मदपुर बुजुर्ग के वृद्ध मुलतान सिंह ने तहसील दिवस के दौरान बताया कि उनका मकान बरसात के दिनों में गिर गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। निरंजनपुर के अनिल अग्रवाल ने बताया उनके गांव में मुंहपका खुरपका से कई पशुओं की मौत हो चुकी है, लेकिन पशु विभाग ने आज तक टीकाकरण नहीं किया। मथाना के सतपाल ने घर में पक्का शौचालय बनवाने के लिए अनुदान मांगा तो महाराजपुर खुर्द निवासी मामचंद ने गांव के आसपास गंगा में अवैध खनन किए जाने की शिकायत की। लालचंदवाला के अमर सिंह, माड़ाबेला के सचिन ने प्रार्थनापत्र देकर जमीन की पैमाइश कराने की मांग की। बसेड़ी गांव के इसरार और ढाढेकी के जगपाल ने सार्वजनिक रास्ते के किनारे लोगों द्वारा कूड़ा, करकट व गंदगी डालने से हो रहे परेशानी की जानकारी दी। एसडीएम ने सभी प्रार्थनापत्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार मुकेशचंद रमोला, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा, नायब तहसीलदार रमेशचंद्र, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र सिंह नेगी, समाज कल्याण विभाग लक्सर से संजय शर्मा, खानपुर से अंशुल राठी, कृषि विभाग से शेरपाल सिंह, खानपुर से पारुल चौधरी, वन विभाग से जातीराम, जिला उद्योग केंद्र हरिद्वार से प्रकाश असवाल, सिंचाई विभाग लक्सर से पीएस विष्ट और शीशपाल राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

तहसीलदार दिवस पर आईं मात्र 11 शिकायतें
रुड़की। मंगलवार को रुड़की में भी तहसील दिवस पर लोगों की शिकायतें सुनी गईं। हालांकि यहां मात्र 11 शिकायतें ही पहुंच सकीं। इनमें ज्यादातर समस्याएं सड़क और जलभराव से संबंधित थीं। तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ ने सभी शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर राजस्व प्रशासन समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed