फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Screening of 1100 families on the first day of health survey

स्वास्थ्य सर्वेक्षण के पहले दिन 1100 परिवारों की हुई स्क्रीनिंग

Sun, 24 May 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Screening of 1100 families on the first day of health survey
लक्सर क्षेत्र के दाबकी गांव में ग्रामीणों की थर्मल स्केनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : ROORKEE
तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। टीम गांव में पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य जांच रही है। स्वास्थ्य सर्वेक्षण के पहले दिन अलग-अलग टीमों ने लगभग ग्यारह सौ परिवारों का सर्वे कर चार हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

बता दें कि 22 मई को दाबकी गांव निवासी सात वर्षीय बच्चे की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसी दिन शाम को दरगाहपुर व मुंडाखेड़ा कला में भी दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद रविवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन तीनों गांवों में सर्वेक्षण के कार्य शुरू कर दिया है। इनमें दरगाहपुर व मुंडाखेड़ा कला में सात सात टीमें जबकि दाबकी व इसके मजरे महेश्वरी में पांच पांच टीमें सर्वे कार्य में लगी है। सीएचसी के कार्यक्रम प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि सर्वे कर रही टीम को रोजाना सत्तर परिवारों का सर्वे करना है। टीम ने पहले दिन ग्यारह सौ परिवारों का सर्वे कर कुल चार हजार दो सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। ब्लॉक कॉर्डिनेटर सोहनलाल तंवर ने कहा कि घर घर जाकर सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed