फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scramble in Hotel Business and Delivery Boy

होटल कारोबारी और डिलीवरी ब्यॉय में हाथापाई

Thu, 09 Jul 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Scramble in Hotel Business and Delivery Boy
रुड़की। ऑनलाइन मंगाया गया ईयर फोन दूसरी कंपनी का निकलने पर होटल कारोबारी और डिलीवरी ब्वॉय में नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली भी दोनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने दोनों को फटकार लगाकर शांत कराया। साथ ही किसी तरह दोनों केे बीच सुलह कराई।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी एक होटल कारोबारी ने ऑनलाइन ईयर फोन बुक किया था। बृहस्पतिवार दोपहर एक डिलीवरी ब्वॉय उसके घर ईयर फोन लेकर पहुंचा। होटल कारोबारी ने 1500 रुपये का भुगतान किया और तुरंत बॉक्स खोलकर देखा तो ईयर फोन दूसरी कंपनी का निकला। इस पर उसने डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ लिया। दोनों के बीच गालीगलौज और हाथापाई हो गई। दोनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। इस बीच दोनों की कोतवाली में ही नोकझोंक हो गई। पुलिस ने दोनों को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी देकर शांत किया। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष में सुलह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed