{"_id":"57ed55a94f1c1bdc7657400d","slug":"scout-and-guide-aware-people-against-dengu-and-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":" डेंगू एवं मलेरिया के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू एवं मलेरिया के प्रति किया जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
रैली से लोगों को जागरूक करते हुए स्काउट-गाइड
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 के स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को डेंगू एवं मलेरिया को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिये छात्र-छात्राओं ने लोगों को बताया कि कैसे डेंगू और मलेरिया को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट गाइड रैली को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डेंगू और मलेरिया से हम स्वयं भी निपट सकते हैं। बस जरूरत जागरूकता की है। गंदगी, जमा पानी डेंगू और मलेरिया को जन्म देता है। यदि साफ सफाई रखी जाए तो यह बिमारियां स्वयं ही समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने खंजरपुर, सोलानीपूरम आदि क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
छात्रों ने लोगों को बताया कि अपने आसपास पानी जमा न होने दें। गंदगी न रहने दें। कूलर, खाली बर्तन, फ्रिज आदि में पानी जमा न होने दें। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान लोगों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के लक्षण भी बताए। इस अवसर पर नीलम सिंह, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र पुष्कर, पहल सिंह, शिवांगी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैडेट्स ने स्वच्छता रैली निकाली रैली
खानपुर। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स की ओर से खानपुर ब्लॉक मुख्यालय से लेकर गांव की गली गली में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता रैली निकाली गई। स्वच्छता रैली के बाद एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर मे साफ -सफाई भी की।
प्रधानाचार्य धनश्याम गुप्ता ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपने आस-पास साफ सफाई पर ध्यान देना होगा। तभी जाकर स्वच्छ भारत निर्माण का सपना सच होगा। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रविंद्र कुमार, सचिन, सोनू, माणिक्य, पूनम, सुदेशना, पिंकी, संगीता, वंशिका, आरजू, काजल, फरजाना, राहुल, मीनू, शालू आदि माजूद रहे।