फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   School van sunk in rainy river, rescued by JCB

Roorkee News: बरसाती नदी में धंसी स्कूल वैन, जेसीबी से निकाला

Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
School van sunk in rainy river, rescued by JCB
स्कूल वैन बरसाती नदी में धंसी, जेसीबी से निकाला गया, बड़ा हादसा टला तीन गांवों का मुख्य मार्ग ब
बरसात के कारण कच्चे रास्ते की दलदल में बुधवार को बच्चों से भरी एक स्कूल वैन धंस गई। गनीमत रही कि नदी में अधिक पानी नहीं था। इसके बाद जेसीबी की मदद से वैन को बाहर निकाला गया। यह रास्ता घेर गोशाला, टांडा हसनगढ़ और झीवरहेड़ी गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन नदी के कच्चे रास्ते में धंस गई। इस रास्ते पर पक्का रास्ता व पुल न बनने से वाहन धंसते हैं। स्कूल वैन धंसने से बच्चे डर गए। जेसीबी मशीन की मदद से वैन को बाहर निकाला गया। ग्रामीण फैजान अली, संदीप कांबोज, बुरहान, अमरदीप, विकास कुमार, सतबीर ने बताया कि इस बरसाती नदी पर आज तक न तो कोई पुल बना और न ही पक्का रास्ता बना है। हर बरसात में यह मार्ग दलदल और पानी से भर जाता है। इससे आपातकालीन सेवाओं तक का पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि क्षेत्र की तीन हजार से अधिक आबादी वाले इन गांवों के लोगों को साल दर साल बारिश में यही मुसीबत झेलनी पड़ती है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed