{"_id":"586fc9824f1c1b0a32158636","slug":"sbi-met-24-thousand-a-day-clear-cache","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में मिले 24 हजार, एक दिन में कैश साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई में मिले 24 हजार, एक दिन में कैश साफ
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई मुख्य शाखा और संबंधित बैंकों की शाखाओं में चल रही आर्थिक तंगी शुक्रवार की सुबह दूर हो गई, लेकिन शाम होते-होते यह जारी की गई राशि ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। ऐसे में उपभोक्ताओं को शनिवार से फिर नकदी की समस्याओं से दो चार होना पड़ेगा।
आरबीआई की ओर से बृहस्पतिवार की देर शाम एसबीआई मुख्य शाखा रुड़की के लिए दस करोड़ की राशि जारी की गई। ऐसे में पिछले कई दिनों से नकदी न मिलने से परेशान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक की ओर से भी उपभोक्ताओं को निर्धारित अधिकतम 24-24 हजार रुपये दिए गए। इससे पहले एसबीआई मुख्य शाखा की ओर से संबंधित बैंकों और एटीएम के लिए भी राशि जारी की गई। दोपहर बाद एटीएम चलने से भी लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते होते न सिर्फ एसबीआई मुख्य शाखा में नकदी की कमी हो गई बल्कि एटीएम भी खाली हो गए। ऐसे में शनिवार से एकबार फिर कुछ दिनों तक लोगों को नकदी की समस्या झेलनी पड़ सकती है। एसबीआई मुख्य शाखा के स्पेशल असिसटेंट वीके गुप्ता के अनुसार आरबीआई की ओर से दस करोड़ की राशि जारी की गई थी जो शाम तक खत्म हो गई। ऐसे में आरबीआई से राशि आने तक लोगों को परेशानी हो सकती है।