{"_id":"649443424d1aa40606068f54","slug":"sarerah-husband-beat-his-wife-and-broke-her-head-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-4445-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: पति ने कोर्ट में तारीख पर जा रही पत्नी से मारपीट कर सिर फोड़ा, धमकी देकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: पति ने कोर्ट में तारीख पर जा रही पत्नी से मारपीट कर सिर फोड़ा, धमकी देकर हुआ फरार
Thu, 22 Jun 2023 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 07:16 PM IST
सार
एक महिला का पति से विवाद चला आ रहा है। दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा है। पति ने पत्नी से गाली गलौज कर दी। साथ ही केस वापस लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को पीटा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोर्ट में तारीख पर जा रही पत्नी को पति ने घेर लिया और मारपीट कर सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर पति जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला का पति से विवाद चला आ रहा है। दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की महिला अपने परिजनों के साथ रिक्शा से कोर्ट में तारीख पर जा रही थी।
विज्ञापन
इस बीच पति ने जादूगर रोड पर रिक्शा रोक ली और पत्नी से गाली गलौज कर दी। साथ ही केस वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पति ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख पति धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर तहरीर दी। एएसपी नीहारिका तोमर ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।