फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Salary of five employees found absent withheld

समिति में गैरहाजिर मिले पांच कर्मचारी, वेतन रोका

Sat, 07 Aug 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Salary of five employees found absent withheld
लक्सर/खानपुर। लक्सर गन्ना समिति की ओर से किसान को ऋण सीमा से अधिक खाद देने के मामले की जांच करने पहुंचे डीसीओ को पांच कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीसीओ ने पांचों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, किसान का ऋण मंजूर करने वाले कर्मचारियों पर भी विभाग कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

लक्सर गन्ना समिति सदस्य किसानों को उनके गन्ने के बेसिक कोटे के आधार पर खाद का ऋण देती है। आरोप है कि वर्ष 2014 से 2017 तक समिति के तत्कालीन सुपरवाइजर और सचिव ने मोहनावाला के एक किसान को पांच लाख की खाद उधार दी थी जबकि किसान के ऋण की अधिकतम सीमा 80 हजार रुपये थी। बताया जाता है कि वर्ष 2017 के बाद किसान ने समिति के माध्यम से चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति भी बंद कर दी। इसके चलते समिति किसान से अभी तक ऋण की रकम भी वसूल नहीं कर सकी है। शिकायत पर डीसीओ शैलेंद्र सिंह शुक्रवार को जांच करने समिति कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर देखा तो लिपिक परीक्षित, विजय, दिनेश, पवन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रीता गैरहाजिर मिले। डीसीओ ने रजिस्टर में पांचों कर्मचारियों की गैरहाजिरी दर्ज कर 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण मिलने तक समिति सचिव को पांचों कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। डीसीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में किसान को सीमा से अधिक ऋण देने की पुष्टि हुई है। उस समय किस सुपरवाइजर ने ऋण की सिफारिश की थी और किस अधिकारी ने ऋण पास किया था, इसकी जानकारी समिति सचिव से मांगी गई है। जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। यदि किसान से वसूली नहीं होती है तो इसकी रिकवरी तत्कालीन सुपरवाइजर और समिति सचिव से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed