{"_id":"6612ef4b716800c4590e1ca6","slug":"saddam-assassination-mother-also-dies-due-to-sons-shock-roorkee-news-c-5-1-drn1030-386768-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्दाम हत्याकांड : बेटे के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्दाम हत्याकांड : बेटे के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
I
IIपरिजनों ने हत्यारोपियों पर लगाया धमकी देने और जान-माल के खतरे का आरोप
I
I
I
Iचार आरोपी अब भी चल रहे हैं फरार, पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप
I
I17 मार्च को चाकू से गोदकर की थी हत्या, पुलिस तीन आरोपियों को भेज चुकी है जेल
I
I
I
I पनियाला गांव में हुई सद्दाम की हत्या के सदमे में उसकी मां ने भी दम तोड़ दिया है। इससे परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार के लोग दहशत में हैं। परिजनों ने सीओ को शिकायती पत्र सौंपकर फरार चल रहे चार आरोपियों से जान-माल का खतरा बताया है। साथ ही चारों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पनियाला चंदापुर गांव में 17 मार्च की शाम को सद्दाम का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप था कि विवाद में उक्त लोगों ने सद्दाम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामल में पुलिस ने मुनीर, कदीर, रऊफ, सऊफ, उस्मान, अकरम और रिजवान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
I
I
I
Iपुलिस ने घटना के बाद कदीर, मुनीर और रऊफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अकरम, उस्मान, सऊफ और रिजवान अभी फरार चल रह हैं। वहीं, इस मामले में रविवार को सद्दाम के चाचा नसीम ने सीओ नरेंद्र पंत को एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया कि सद्दाम की हत्या के बाद चार अप्रैल को उसकी मां बानो ने दम तोड़ दिया है। जिससे परिवार में दहशत है।
विज्ञापन
I
Iआरोप लगाया कि चार आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिलीभगत कर गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जिसके चलते वह गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने हत्या में नामजद फरार आरोपियों से जान-माल का खतरा जताते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए हत्या के प्रयास के केस को निरस्त करने की मांग की है। उधर, सीओ नरेंद्र पंत ने आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।I