{"_id":"69c426f2fad74ebbf00f673d","slug":"roorkee-railway-station-witnesses-urs-like-atmosphere-trains-and-platforms-buzz-with-pilgrims-roorkee-news-c-5-1-drn1027-930784-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रुड़की रेलवे स्टेशन पर उर्स जैसा माहौल, जायरीनों से ट्रेनें और प्लेटफार्म गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रुड़की रेलवे स्टेशन पर उर्स जैसा माहौल, जायरीनों से ट्रेनें और प्लेटफार्म गुलजार
विज्ञापन
मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होते रुड़की रेलवे स्टेशन से यात्री। संवाद
- फोटो : जैन मंदिर पर रोडवेज बस में चढ़ती सवारी। संवाद
रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इससे स्टेशन का माहौल पूरी तरह से गुलजार हो गया है। 21 मार्च को ईद के बाद से ही कलियर शरीफ आने-जाने वाले जायरीनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज और कल को स्टेशन पर जायरीनों की भीड़ की सुरक्षा करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ को खूब पसीना बहाना पड़ेगा।
देश-दुनिया में पिरान कलियर एक बड़ा आस्था का केंद्र है। यहां साबिर पाक के अलावा अन्य दरगाहों पर हाजिरी लगाने वालों का पूरे साल तांता लगा रहता है। खास मौके पर जायरीनों की बेहिसाब भीड़ होने लगती है। अब 21 मार्च में ईद के बाद से स्टेशन का नजारा बदल गया है। स्टेशन परिसर में सुबह से लेकर देर रात तक यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों के आने-जाने के समय प्लेटफॉर्म खचाखच भरे नजर आते हैं।
ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि उर्स और ईद उनके लिए पूरे साल का सबसे अच्छा सीजन होता है जिसमें उन्हें लगातार सवारी मिलती रहती है। हालांकि, भीड़ के कारण स्टेशन और आसपास के इलाकों में जाम जैसी स्थिति भी बन रही है। इससे यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना भी करना पड़ रहा है लेकिन प्रशासन की ओर से व्यवस्था संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।