फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee, Kaliyar and Mangalore will be monitored from the sky

रुड़की, कलियर और मंगलौर में आसमान से होगी निगरानी

Thu, 07 Jul 2022 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Roorkee, Kaliyar and Mangalore will be monitored from the sky
कांवड़ यात्रा में रुड़की, मंगलौर और पिरान कलियर में जल, थल के साथ-साथ ड्रोन के जरिए आसमान से भी निगरानी होगी। पुलिस की अलग-अलग टीमें दिन रात ड्रोन के जरिए बाजारों से लेकर गंगनहर की पटरी और अन्य जगहों पर नजर रखेंगी। वहीं, गंगनहर में नहाते समय हादसों को रोकने के लिए कलियर से लेकर मंगलौर तक जल पुलिस और स्थानीय गोताखोर भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

कांवड़ मेला तैयारियों को पुलिस ने अंतिम रूप दे दिया है। साथ ही रुड़की और देहात में सभी ड्यूटी प्वाइंटों पर पुलिस, पीएसी और अद्धसैनिक बल के जवानों को अवगत करा दिया गया है। इस बार कांवड़ियों की अधिक संख्या आने के आसार हैं। इसे लेकर पुलिस ने रुड़की के साथ-साथ मंगलौर और पिरान कलियर में ड्रोन की तैनाती करने की योजना बनाई है। कोरोना से पहले रुड़की में ही ड्रोन से निगरानी की जाती थी, लेकिन इस बार मंगलौर और पिरान कलियर में ड्रोन से निगरानी होगी। तीनों जगहों पर ड्रोन से नजर रखने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन के जरिए भीड़ को देखते हुए बीच-बीच में ड्यूटी प्वाइंट भी बदले जाएंगे। जहां अधिक भीड़ होगी, वहां पर अधिक फोर्स तैनात की जाएगी। वहीं, दिन और रात कलियर से लेकर मंगलौर तक जल पुलिस के जवान और गोताखोर गश्त करेंगे ताकि नहाते समय कोई हादसा होने पर तुरंत सहायता पहुंच सके।
विज्ञापन

कांवड़ पटरी से हटेंगी शराब की दुकानें
कांवड़ पटरी पर शराब की दुकानों को कांवड़ मेला खत्म होने तक दूसरी जगहों पर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, कांवड़ पटरी किनारे मेहवड़ पुल, नगर निगम पुल, आसफनगर झाल के पास शराब की दुकानें हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। इसके लिए एसएसपी की ओर से जिलाधिकारी को पत्राचार किया गया है। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शराब की दुुकानों को शिफ्ट करने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से फोर्स आना हुआ शुरू
कांवड़ यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार से पीएसी और अद्धसैनिक बल के जवानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। रुड़की और देहात में पुलिस की ओर से स्कूलों, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउस में इनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। ड्यूटी प्वाइंटों के बारे में इन्हें जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed